कविता

काले-काले – नागार्जुन की कविता

Published by
Vaidyanath Mishra (nagarjun)

काले-काले ऋतु-रंग
काली-काली घन-घटा
काले-काले गिरि श्रृंग
काली-काली छवि-छटा
काले-काले परिवेश
काली-काली करतूत

काली-काली करतूत
काले-काले परिवेश
काली-काली मँहगाई
काले-काले अध्यादेश

रचनाकाल : 1981

368
Published by
Vaidyanath Mishra (nagarjun)