loader image

पोथी के बारे में

पोथी हिन्दी और उर्दू साहित्य, ख़ासकर काव्य रचनाओं को विश्वभर में प्रकाशित और प्रसारित करने की नई पहल है। इस फाउंडेशन का मकसद बेहतरीन ग़ज़लों, नज्मो, कविताओं, शेरो-शायरी और अन्य रचनाओं का जश्न मानना है और संस्कृति काव्यात्मकता से यह हमेशा से कैसे जुडी रही है इसकी जागरूकता फैलाना है। हमारी संस्कृति में निहित काव्यात्मकता से दुनिया भर के लोगो को अवगत करवाना हमारा लक्ष्य है। यह वेबसाइट अपने पाठको को विभिन प्रकार की रचनाओं और काव्यों को पढ़ने का प्रमुख अवसर प्रदान करता है, जैसे ग़ज़लें, नज्मे, शेर, शायरी, कविता, कहानी, साक्षात्कार, पत्र, स्मृतियाँ इत्यादि। बाल गोपालो के लिए भी यहाँ कविता और कहानियों का भण्डार है, जिससे उनकी भी अभिरुचि को प्रोत्साहन मिले।

पोथी एक बहुत ही उपयोक्ता मैत्रीपूर्ण साइट है, जहाँ अपनी पसंदीदा रचना या पसंदीदा कवि को आराम से ढूंढ़कर पढ़ा जा सकता है। पोथी रचनाकारों, रचनाओं और पाठको को एक ही छतरी के नीचे लाता है, जहाँ रचनाओं को पढ़कर आनंद और ख़ुशी की अनुभूति होती है। आजकल के आधुनिक समय में, जब सोशल मीडिया अनिवार्य एवं अत्यधिक महतवपूर्ण साधन है और जहाँ निरर्थक छम्दोव्यवस्था काव्य के नाम पर मिल जाती है, पोथी अपने मंच पर रचनाओं के स्तर का विशेष ध्यान रखता है। इस माध्यम के द्वारा सम्पूर्ण रूप से प्रामाणिक और विश्वसनीय रचनाओं के प्रचार और प्रसार की कोशिश की गयी है। साहित्यित्तिक प्रेम विश्वभर में फैले हुए है, जिनकी तृष्णा पोथी रचनाकारों की रचनाओं से भुझाता है। हम आपकी इस सुखद और रुचिकर कवित्वपूर्ण यात्रा का हिस्सा बनने के लिए बहुत मुदित और आभारी है।

© 2023 पोथी | सर्वाधिकार सुरक्षित

Do not copy, Please support by sharing!