सैयद अकबर हुसैन (16 नवंबर1846 - 9 सितम्बर 1921), अकबर इलाहाबादी के नाम से जाने जाते है। अकबर ने इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश के निकट बारा में एक सम्मानजनक, परिवार में जन्म लिया। हिन्दुस्तानी ज़बान और हिन्दुस्तानी तहज़ीब के बड़े मज़बूत और दिलेर शायर, अकबर, उर्दू शायरी में हास्य-व्यंग्य का बादशाह माना जाता है।